फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 43 हजार गांवों में पंचायत सहायकों का चयन पूरा, अनुबंध की कार्रवाई में सुस्ती

Sun, 10 Oct 2021 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

43 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों और अकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटरों के पदों पर चयन हो चुका है पर अभी एक तिहाई का अनुबंध नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की 43 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर के चयन की कार्रवाई पूरी हो गई है। शेष में चयन का कम चल रहा है। हालांकि चयनित पंचायत सहायकों से अनुबंध की कार्रवाई में सुस्ती बनी हुई है। चयनित में से एक तिहाई का भी अनुबंध नहीं हो सका है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सभी 58,189 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर की नियुक्ति का एलान किया था। आवेदन से नियुक्ति तक की कार्रवाई 10 सितंबर तक पूरी होनी थी। मगर यह कार्रवाई तय शिड्यूल पर पूरी नहीं हो पाई है।

शनिवार शाम तक 43,743 ग्राम पंचायतों में चयन हो पाया था। जिलों ने यह ब्योरा पंचायतीराज विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट किया है। अभी करीब 15 हजार पंचायत सहायकों का चयन बाकी है। इसी तरह चयनित पंचायत सहायकों के अनुबंध संबंधी कार्रवाई भी काफी धीमी है। चयनित अभ्यर्थियों में से अब तक 13,694 का ही अनुबंध हो सका है।
विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में चयन संबंधी कार्रवाई चल रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पंचायत सहायकों की चयन प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति देते हुए तैनाती पर रोक लगा दी है।

अदालत ने इस भर्ती से संबंधी शासनादेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज से राज्य सरकार का पक्ष पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को नियत है। तब तक चयन संबंधी कार्रवाई पूरी हो जाने की उम्मीद है। आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें