फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा जवाहर बाग कांड: डीएम व एसएसपी पर गिरी गाज

Tue, 07 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आखिरकार चौतरफा दबाव के बीच प्रदेश सरकार ने मथुरा बवाल के 4 दिन बाद कार्रवाई करते हुए वहां के डीएम व एसएसपी को हटा दिया है। निखिलचन्द्र शुक्ला को मथुरा का नया डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, जालौन के पुलिस कप्तान बबलू कुमार नए एसएसपी बनाए गए हैं। सरकार ने सोमवार को दोनों अफसरों को जॉइनिंग के लिए हेलीकॉप्टर से मथुरा भेजा। दोनों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

वहीं, अब तक मथुरा के डीएम रहे राजेश कुमार को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है जबकि एसएसपी राकेश सिंह को डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है।

हालांकि, प्रदेश सरकार पहले यह कह रही थी कि ‌कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, चारों ओर से बढ रहे दबाव के बाद उसने डीएम व एसएसपी को हटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद ही नए डीएम व एसएसपी की तैनाती का आदेश जारी हो गया।

बता दें, मथुरा के जवाहर बाग में दो जून को कब्जा हटवाने गई पुलिस पर कब्जाधारियों के हमले में एसओ फरह संतोष यादव शहीद हो गए थे। इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही को देखते हुए डीएम व एसएसपी की विदाई तय मानी जा रही थी।

सीएम के पसंदीदा अफसर
प्रमोटी आइएएस अफसर निखिल चन्द्र शुक्ला सीएम की पसंद के अफसर माने जाते हैं। पंचायत चुनाव के पहले शुक्ला को मुजफ्फरनगर भेजा गया था। उन्होंने वहां अच्छे से चुनाव कराए थे। इसके बाद, वे ट्रेनिंग में चले गए थे। लौटने के बाद उन्हें विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर तैनाती दी गई थी। वहीं, बिहार मूल के बबलू कुमार की अभी तक छोटे जिलों में ही तैनाती हुई थी। उन्हें पहली बार एसएसपी बनाकर मथुरा भेजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें