आखिरकार चौतरफा दबाव के बीच प्रदेश सरकार ने मथुरा बवाल के 4 दिन बाद कार्रवाई करते हुए वहां के डीएम व एसएसपी को हटा दिया है। निखिलचन्द्र शुक्ला को मथुरा का नया डीएम बनाया गया है।
वहीं, जालौन के पुलिस कप्तान बबलू कुमार नए एसएसपी बनाए गए हैं। सरकार ने सोमवार को दोनों अफसरों को जॉइनिंग के लिए हेलीकॉप्टर से मथुरा भेजा। दोनों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।
वहीं, अब तक मथुरा के डीएम रहे राजेश कुमार को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है जबकि एसएसपी राकेश सिंह को डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है।
हालांकि, प्रदेश सरकार पहले यह कह रही थी कि कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, चारों ओर से बढ रहे दबाव के बाद उसने डीएम व एसएसपी को हटाने का आदेश दिया है।