फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- राजभर के सपा में शामिल होने पर भी राजभर समाज का वोट सपा को नहीं मिलेगा

Wed, 27 Oct 2021 07:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हिस्सेदारी मोर्चा, मानव समाज पार्टी, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी, भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी, मुसहर आंदोलन मंच, भारतीय समता समाज पार्टी, प्रगतिशील समाज पार्टी व शोषित समाज पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी दलों का समर्थन स्वीकार कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिस्सेदारी मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। मोर्चा के घटक दलों के साथ गठबंधन की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में मीडियाकर्मियों को दी। उन्होंने कहा कि सपा ने कभी राजभर समाज का हित नहीं किया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सपा से गठबंधन का कोई फायदा नहीं होगा। राजभर समाज का एक भी व्यक्ति सपा को मतदान नहीं करेगा।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद, मुसहर आंदोलन मंच (गरीब पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमा बनवासी, शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राजभर, मानवहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह ने भाजपा को समर्थन करने की घोषणा की है। वहीं, भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम राजभर, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद सिंह चौहान, भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति और प्रगतिशील समाज के इंजीनियर सुनील कुमार कुशवाहा भी भाजपा के साथ हैं।

स्वतंत्र देव ने कहा कि सपा ने कभी किसी विधानसभा चुनाव में एक भी राजभर को टिकट नहीं दिया। राजभर समाज भाजपा के साथ था और रहेगा। छोटे-छोटे आठ दलों से भाजपा ने गठबंधन किया है। इन दलों को सीट बंटवारे पर पार्टी का संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा। हालांकि किसी भी दल ने सीट नहीं मांगी है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, मनीष दीक्षित, हिमांशु दुबे और अभय प्रताप सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें