फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले चार विधायक और एक एमएलसी मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 20 Aug 2020 09:38 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधान मंडल सत्र शुरू होने के 24 घंटे पहले जांच में चार विधायक, एक एमएलसी और 36 कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण मिला है। इनमें से एक विधायक उदयभान सिंह को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 36 कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय में बुधवार को भी विधायकों और कर्मचारियों की जांच की गई। इसमें बलिया के बेल्थरा के विधायक धनंजय कनौजिया, एमएलसी परवेज अली, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, आंबेडकर नगर टांडा की संजू देवी, आगरा के फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

इसके अलावा 36 कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को 24 कर्मचारी जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। इसी को देखते हुए विधान मंडल सत्र में पॉजिटिव पाए विधायकों और 65 साल से अधिक उम्र के विधायकों मंत्रियों को वर्चुअली सत्र में शामिल होने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


सरकार के मंत्री जूझ रहे कोरोना संक्रमण से
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। 

इसके अलावा बिसवा के भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा दर्शना सिंह भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विपक्ष भी संक्रमण से परेशान
यूपी में सरकार ही नहीं विपक्ष के विधायक, एमएलसी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी को कोरोना संक्रमण के चलते 40 दिन एसजीपीजीआई में भर्ती रहना पड़ा था। एमएलसी सुनील सिंह साजन सहित कई अन्य सपाई भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें