फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में राजनाथ सिंह की जीत के लिए सिंधी, पंजाबी और सिख समुदाय ने की पूजा

Sun, 19 May 2024 07:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह की जीत के लिए सिंधी, पंजाबी और सिख समुदाय ने लखनऊ के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
lucknow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर सोमवार को सिंधी ,पंजाबी, सिख समुदाय ने भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह की प्रचंड जीत व उनके अच्छे स्वास्थ लाभ के लिए शाम 5 बजे लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना और प्रार्थना की है।

विज्ञापन


तीनों ही समाज के प्रमुख पदाधिकारियों में अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, सुरेश छाबलानी, श्याम कृषनानी ने संयुक्त रूप से अपील की है की कल 20 मई दिन सोमवार को जमकर मतदान करें।

सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी श्याम किर्षणानी, सुरेश छाबलानी, भारती पंजाबी समाज के अध्यक्ष अनिल बजाज, अहीयागंज गुरूद्वारे से सरदार गुरमीत सिंह, श्याम कृषनानी, किशन चंद बंबानी, पुनीतलाल चंदानी, लखन आहूजा, दीपक लालवानी, प्रीतम वालेजा, अशोक चांदवानी, सुशील गुरनानी, अमरजोत सिंह, संजय जसवानी विनय मलानी, सरदार देवेन्द्र सिंह, सरदार सन्नी आनंद, सरबजीत बग्गा सहित सभी ने संयुक्त रूप से पूरे सिन्धी समुदाय से अपील की है की लखनऊ में सोमवार 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में जमकर मतदान करें जिससे ईमानदार और शानदार सरकार चुनी जाए। जो देश के लिए कार्य करे।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, श्याम कृषनानी, सुरेश छाबलानी ने संयुक्त रूप से यह भी कहा कि सिंधी समाज अपने समाज की सुरक्षा (लॉ एंड ऑर्डर) को ध्यान में रखते हुए मतदान करेगा। इसी क्रम में भारतीय पंजाबी समाज के अनिल बजाज और अमरजोत सिंह ने भी अपने समाज से अपील की है कि मतदान केन्द्र जाएं और मतदान जरूर करें और यह जरूर देखे की राष्ट्रीय निर्माण में कौन सी पार्टी अपनी अच्छी भूमिका निभा सकती है। समाज के लोगों ने आज बैठक करके यह भी अपील की है कि गर्मी-सर्दी कुछ भी हो अपने शहर का रिकॉर्ड मतदान होना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें