फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : पांचवें चरण के लिए आज रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, यूपी की इन 14 सीटों पर कल मतदान

Sun, 19 May 2024 02:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Fifth phase of elections: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को यूपी की 14 सीटों पर चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन
रायबरेली में पोलिंग सामग्री प्राप्त करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पांचवें चरण के तहत 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक मतदान कर्मी को विशेष मेडिकल किट देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मतदान स्थलों में भी गर्मी से बचाव के सभी इंतजाम की जिम्मेदारी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की 14 लोकसभा सीटों और लखनऊ पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए रविवार को मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए पाँचवे चरण के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के निर्देश दिये गये हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पांचवे चरण में प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों में मोहनलालगंज (अजा), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (अजा), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (अजा), बाराबंकी (अजा), फैजाबाद, कैसरगंज, गोण्डा सोमवार को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों और मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर मतदाताओं व मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये चरण काफी अहम है क्योंकि इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ लखनऊ पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए भी चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें