फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: निरस्त चल रहीं कई ट्रेनें बहाल, कई ट्रेनों के रूट में किया गया परिवर्तन

Wed, 16 Oct 2024 10:43 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

16 से 26 अक्तूबर तक के लिए निरस्त की गई ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है। कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर डोमिनगढ़-जगतबेला के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग व डोमिनगढ़ स्टेशन पर मेंटेनेंस के चलते ट्रेनों के संचालन में किए बदलाव में संशोधन किया गया है। कई गाड़ियों के निरस्तीकरण का समय कम किया गया है। कुछ के रूट बदले गए हैं।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 16 से 26 अक्तूबर तक निरस्त की गई 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का संचालन 16 से 22 अक्तूबर तक बहाल हो गया है। 17 से 27 अक्तूबर तक निरस्त 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस अब 17 से 23 अक्तूबर तक चलेगी।

ये भी पढ़ें - पार्टियों ने शुरू कीं तैयारियां, टिकट घोषित करने में सपा सबसे आगे; ये है सीक्रेट प्लान

ये भी पढ़ें - यूपी में उपचुनाव: नौ जिलों में आचार संहिता लागू, आरोप सही होने पर मिल्कीपुर में विजयी हो सकता है दूसरे नंबर का प्रत्याशी
विज्ञापन


गोरखपुर से 16 व 23 अक्तूबर को चलने वाली 09112 गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल बदले मार्ग गोमतीनगर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर से 09.30 बजे चलकर ऐशबाग से 10.32 बजे छूटेगी। यह गोरखपुर से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।

आनंद विहार टर्मिनस से 16 व 23 अक्तूबर को चलने वाली 15058 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस आलमनगर के रास्ते गोरखपुर के स्थान पर लखनऊ जं. पर 02.00 बजे पहुंचकर यात्रा खत्म करेगी। यह लखनऊ से गोरखपुर के बीच रद्द रहेगी।

गोरखपुर से 17 व 24 अक्तूबर को चलने वाली 15057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस आलमनगर के रास्ते गोरखपुर के स्थान पर लखनऊ जं. से 02.22 बजे चलेगी। यह गोरखपुर से लखनऊ के बीच कैंसिल रहेगी। दौराई से 19, 26 अक्तूबर को चलने वाली 09657 दौराई-बढ़नी स्पेशल बढ़नी के स्थान पर गोमतीनगर स्टेशन 08.50 बजे पहुंचकर यात्रा खत्म करेगी। यह गोमतीनगर से बढ़नी के बीच निरस्त रहेगी।

छपरा से 14 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस नौतनवा के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर 09.45 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गोरखपुर कैंट से नौतनवा के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के बदले रास्ते
कटिहार से 16 अक्तूबर को चलने वाली 05736 कटिहार-अमृतसर स्पेशल गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलेगी। बस्ती स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं दिया जाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 से 26 अक्तूबर तक चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोण्डा-बस्ती के बजाय गोण्डा-बढ़नी के रास्ते चलेगी। इसका मसकनवा, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें