फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौके पर मौत

Wed, 16 Oct 2024 07:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

Tragic accident in UP:  रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतक एक मृतक दोस्तों के साथ भाई की शादी के कार्ड बांटने निकला था।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक को पकड़ लिया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 थाना क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर मंगलवार की देर शाम एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतक एक मृतक दोस्तों के साथ भाई की शादी के कार्ड बांटने निकला था।

विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज गांव निवासी अमित (28) गांव के ही अपने दोस्त आकाश (18) व जगदीशपुर क्षेत्र के रानीगंज गांव निवासी राजकुमार (26) के साथ बाइक से अपने भाई किशन की शादी के कार्ड बांटने निकला था। यह लोग जगदीशपुर क्षेत्र में हाइवे पर नौडाड गांव के पास पहुंचे, तभी अयोध्या की ओर से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शव सीएचसी जगदीशपुर भेजे गए है। एक मृतक ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। परिजनों को बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें