फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी पत्नी को नौकरानी बनाकर रखा, पहली के हाथ लगा कुछ ऐसा कि उड़े होश

Mon, 20 Jun 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में शादी और धोखे का एक ऐसा मामला सामने आया जो आपको फ‌‌िल्म घरवाली-बाहरवाली की याद द‌िला देगा। यहां एक व्यक्त‌ि ने अपनी बीवी को घर में नौकरानी बनाकर रखा था। पत्नी के सामने दूसरी पत्नी के बेटे की डायरी से राज खुला।
विज्ञापन


नौकरानी के बेटे की स्कूल डायरी में पिता के नाम के कॉलम में पति का नाम देखकर एक शिक्षिका को तगड़ा झटका लगा। बाद में खुलासा हुआ कि पति ने चोरी छुपे उससे शादी कर ली है। मोहनलालगंज पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इंस्पेक्टर आरके शुक्ल के मुताबिक, मोहनलालगंज कस्बा निवासी विजय चौरसिया शिक्षक हैं। 29 अप्रैल 1999 को उनकी शादी रायबरेली के लालगंज की सोमा चौरसिया से हुई थी। सोमा भी शिक्षिका हैं। दोनों के एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

व‌िरोध पर की प‌िटाई

सोमा का आरोप है कि पति विजय ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर पत्नी को अपने घर में नौकरानी बताकर रख लिया। हाल ही में सोमा को दूसरी पत्नी के बड़े बेटे की स्कूल डायरी में पिता की जगह विजय का नाम व मोबाइल नंबर लिखा मिला। 

इसके बाद उसने जांच पड़ताल की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। सोमा ने विरोध जताया तो बीती 16 जून को विजय ने उसकी पिटाई कर दी। सोमा की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें