फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मिले समलैंगिक, साथ गुजारी रातें फिर प्यार में आया खतरनाक मोड़

Mon, 20 Jun 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फेसबुक पर हुआ प्यार - फोटो : getty images
विज्ञापन
फेसबुक पर लाइक, पोस्ट और कमेंट से शुरू हुए पीलीभीत और बाजारखाला के दो युवकों के समलैंगिक संबंधों ने शनिवार सुबह गंभीर मोड़ ले लिया। पीलीभीत निवासी युवक फतेहगढ़ में सेल्स टैक्स विभाग में बतौर क्लर्क काम करता है जबकि बाजारखाला का युवक अपनी लॉन्ड्री चलाता है।
विज्ञापन

 
शुक्रवार रात करीब एक बजे क्लर्क लखनऊ पहुंचा और चारबाग के एक होटल में अपने नाम से कमरा बुक कराया। कुछ देर में उसका साथी वहां आ गया। दोनों ने साथ में रात गुजारी। सुबह चार बजे क्लर्क जाने लगा तो लॉन्ड्रीमैन ने उसे रोका। इन्कार करने पर प्यार की दुहाई दी। 

क्लर्क ने मजबूरी जताई तो वह मान-मनुहार करते लगा। सात बजे तक हाथ-पैर जोड़ने के बाद भी क्लर्क नहीं पसीजा तो लॉन्ड्रीमैन ने चाकू और ब्लेड निकालकर खुद को मारने की धमकी दी। घबराए क्लर्क ने उसे समझाया लेकिन वह उससे दूर रहने के लिए राजी नहीं हुआ। 
विज्ञापन


करीब नौ बजे क्लर्क ने होटल के रिसेप्शन पर जाकर कहा कि उसका साथी खुद को मारने पर आमादा है। स्टाफ दौड़ा पर कमरा भीतर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर लॉन्ड्रीमैन खून से लथपथ पड़ा था। उसकी गर्दन और कलाई की नस कटी हुई थी। आसपास खून बिखरा था। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई और उसे आनन-फानन ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। एएसपी पश्चिम सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बाजारखाला निवासी युवक के पिता ने क्लर्क पर लूटपाट के विरोध में हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए नाका कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्लर्क को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फर्जी नाम से बनाई थी आईडी, डीपी देखकर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट

facebook - फोटो : getty images
क्लर्क ने बताया कि बीती 18 मार्च को उसने अपने किसी फेसबुक फ्रेंड की प्रोफाइल पर दीपक सिंह नाम के युवक की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) देखी। डीपी काफी आकर्षक थी। उसने दीपक सिंह को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसके बाद दोनों दोस्त बन गए। 

लंबी चैटिंग के दौरान ही दीपक ने क्लर्क को अपना असली नाम बताया। दीपक ने क्लर्क से कहा कि वह उसे पसंद करता है और मिलना चाहता है। क्लर्क इसके लिए तैयार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के स्वभाव और शौक से जुड़ी हर बात शेयर की।

क्लर्क ने बताया कि दीपक ने अप्रैल के पहले हफ्ते उसे मिलने के लिए लखनऊ बुलाया। यहां नाका के एक होटल में कमरा लेकर दोनों ने कई घंटे साथ बिताए। 

क्लर्क जाने को तैयार हुआ तो दीपक उसे रोकने लगा। नौकरी जॉइन करने और दोबारा फिर मिलने का भरोसा दिलाकर क्लर्क चला गया। चार जून को उसने उसे फिर बुलाया। इस बार कैसरबाग के एक होटल में दोनों ने संबंध बनाए। शुक्रवार को क्लर्क तीसरी बार उससे मिलने लखनऊ आया था।

साथी के प्यार में पार कर दी थीं हदें

प्यार में पार की हदें
क्लर्क ने बताया कि दीपक ने उसके लिए दीवानगी और जुनून की हद पार कर दी थीं। पहली मुलाकात के बाद वह वापस फतेहगढ़ गया तो दीपक फोन कॉल और ई-मेल करने लगा।

काम की व्यस्तता के चलते वह फोन नहीं उठा पाता था। इससे नाराज दीपक ने क्लर्क से झगड़ा भी किया। उसने सैकड़ों कॉल और ई-मेल कीं। कसम देकर दोबारा मिलने के लिए बुलाया। 

दूसरी मुलाकात में उसने क्लर्क की सहमति से उसके हाथ-पैर बांधकर मोबाइल फोन से वीडियो फिल्म बनाने लगा। टोकने और विरोध करने पर उसने क्लर्क का चेहरा छिपाने के लिए रुमाल से ढक दिया।
विज्ञापन

सबसे म‌िला धोखा

बाजारखाला के युवक ने बताया कि उसके कई लोगों से समलैंगिक संबंध रहे हैं लेकिन सबने धोखा दिया। जब क्लर्क से उसकी मुलाकात हुई तो वह उसे खोने की बात से आशंकित रहने लगा। उसने क्लर्क से कई बार इसका जिक्र भी किया था।

युवक के पिता ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। पूछने पर बताया कि दिल्ली में उसका कोई दोस्त है जिससे मिलने जा रहा है। सुबह परिवारीजनों को उसके होटल के कमरे में लहूलुहान मिलने की सूचना मिली तो होश उड़ गए।

युवक के पिता ने क्लर्क के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्लर्क के परिवारीजनों को बुलवाकर बातचीत की जा रही है। छानबीन में हमले की बात स्पष्ट नहीं हो रही है। युवक को किस प्रकार की चोटें लगी हैं? इसके लिए मेडिकल एक्सपर्ट्स से संपर्क किया गया है।
सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी पश्चिम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें