फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Visit : आज आएंगे महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे, करेंगे रामलला के दर्शन, सरयू आरती में होंगे शामिल

Wed, 15 Jun 2022 07:07 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या

सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे के पुत्र व सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे कल बुधवार को अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत सोमवार रात अयोध्या पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
सोमवार रात को अयोध्या पहुंचे संजय राउत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे आज अयोध्या के दौरे पर आ रहे हैं। वे अयोध्या में करीब छह घंटे रहेंगे। यह पूरी तरह से उनका धार्मिक कार्यक्रम है। आदित्य सबसे पहले रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद सरयू की महाआरती में शामिल होकर दुग्धाभिषेक करेंगे। शहर के इस्कान मंदिर में दर्शन-पूजन का भी उनका कार्यक्रम है।

विज्ञापन


आदित्य ठाकरे बुधवार दोपहर करीब एक बजे पंचशील होटल पहुंचेंगे। अपराह्न 3:30 बजे पत्रकारों से वार्ता करने के बाद वे शहर के रामनगर स्थित इस्कान मंदिर में 4:45 बजे दर्शन-पूजन करने जाएंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। यहां दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर निर्माण कार्य के भी साक्षी बनेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे सरयू तट पहुंचेंगे।

जहां वे मां सरयू का दुग्धाभिषेक कर महाआरती में शामिल होंगे। आदित्य के दौरे को लेकर शिवसेना के प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने सोमवार शाम से ही अयोध्या में डेरा डाल दिया है। अयोध्या में उनका स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र से करीब 1200 शिवसैनिक भी अयोध्या आ रहे हैं। इससे पूर्व मनसे प्रमुख राजठाकरे ने पांच जून को अयोध्या आने का एलान किया था लेकिन उनका अयोध्या दौरा रद्द हो गया। उनके कार्यक्रम के तुरंत बाद शिवसेना ने भी आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें