यह पवित्र भूमि हम सभी की आस्था का केंद्र है। अयोध्या से पूरे भारत की आस्था जुड़ी हुई है। ईडी और सीबीआई सिर्फ भाजपा की प्रचार एजेंसियां बनकर रह गई हैं। यह बातें बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। बाद में अयोध्या में उन्होंने रामलला, हनुमानगढ़ी और इस्कान मंदिरों में हाजिरी लगाई।
आदित्य ठाकरे के अयोध्या आगमन से पहले उनके स्वागत के लिए महाराष्ट्र से करीब दो हजार शिवसैनिक मंगलवार की देर रात्रि अयोध्या पहुंच गए हैं। देर रात्रि स्पेशल ट्रेन से लगभग 1,200 शिवसैनिकों का दल अयोध्या स्टेशन पहुंचा।
वहां से सीधे निर्धारित धर्मशालाओं में उन्हें ले जाया गया और अब वह अपने नेता का गर्मजोशी के साथ स्वागत करने की तैयारी में जुटे हुए। आदित्य ठाकरे अयोध्या के रामनगर में स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंच गए हैं। यहां पत्रकारों से वार्ता करेंगे। फिर सीधे रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे और शाम को सरयू आरती में भी शामिल होंगे।
अयोध्या में पूर्व में राज ठाकरे के दौरे को लेकर विरोध के बाद शिवसेना किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण कि अपने नेता के आने के पहले बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। देर रात्रि दो स्पेशल ट्रेन से 2,000 से अधिक शिव सैनिक अयोध्या स्टेशन पर उतरते ही जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। शिव सैनिक सरयू में स्नान कर रामलला सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं।