फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटवाई गई विवादित होर्डिंग्स: सीएम उद्धव ठाकरे भी इसी माह आ सकते हैं अयोध्या

Sun, 08 May 2022 08:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या

सार

मनसे प्रमुख राज ठाकरे पांच जून को अयोध्या आने की घोषणा कर चुके हैं। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के भी इसी माह अयोध्या आने की संभावना है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या की सड़कों पर लगाई गई विवादित होर्डिंग्स को प्रशासन ने रविवार को हटवा दिया है। अयोध्या में कुछ स्थानों पर शनिवार शाम को विवादित होर्टिंग्स लगाई गई थी। इस होर्डिंग्स में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या आगमन को लेकर कटाक्ष किया गया था। इसमें स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे के साथ महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे की फोटो लगी थी।
विज्ञापन


इससे पहले बीते दिन मनसे की तरफ से होर्डिंग्स लगाई गई थी। दोनों ही पार्टियों के विवादित होर्डिंग्स को जिला प्रशासन ने चंद घंटों के अंदर ही हटवा दिया है। बताते चलें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या आने की घोषणा कर चुके हैं।

इस बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे उनकी यात्रा से पहले अयोध्या आने की तैयारी में जुटे हैं। बताया गया कि उनकी टीम दो-तीन दिन पहले अयोध्या आकर सीएम उद्धव के अयोध्या आगमन का खाका तैयार कर चुकी है। माना जा रहा है कि 20 मई के बाद उद्धव ठाकरे अयोध्या आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें