नगर कोतवाली क्षेत्र के खखरे भारी गांव में हत्या व गैंगस्टर मामले मे वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया । हमले में चौकी प्रभारी का पैर टूट गया तथा साथी सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पूरब टोला पुलिस चौकी प्रभारी सुनील पाल अपने हमराही सिपाही मनीष पटेल के साथ खखरेभारी गांव में हत्या व गैंगस्टर के मामले में वांछित आरोपी आरोपी चिट्ठू और गामा की गिरफ्तारी करने गए थे। पुलिस के पहुंचते ही दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। चौकी प्रभारी ने जबरन दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दोनों ने हमला बोल दिया। हमले में चौकी प्रभारी का पैर टूट गया।
धारदार हथियार से हमले के कारण सिपाही मनीष पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए ।दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।कोतवाल संजय दूबे ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।