फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : एसएचजी को सामुदायिक शौचालय हैंडओवर कराने में देरी पर दो एडीओ नपे

Sun, 04 Jul 2021 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

शासन ने स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक शौचालय हैंडओवर कराने में देरी पर पंचायतीराज विभाग के दो सहायक विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें एक एडीओ पचंायत बागपत व दूसरे बुलंदशहर के हैं। इनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उपनिदेशक मेरठ मंडल ने बागपत जिले के विकास खंड बिनौली के एडीओ पंचायत रणधौल सिंह व बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद विकास खंड के एडीओ पंचायत राजकुंवर के खिलाफ विभिन्न आरोपों में अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की थी। इन अधिकारियों के खिलाफ सामुदायिक शौचालय को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को हैंडओवर कराकर प्रथम किश्त का भुगतान न कराने सहित कई सात-सात आरोप लगाए गए हैं।

निदेशक पंचायतीराज किंजल सिंह ने दोनों ही अधिकारियों को निलंबित कर पंचायतीराज निदेशालय से संबद्ध कर दिया है। राजकुंवर पर लगाए गए आरोपों की जांच निदेशालय में उप निदेशक (पंचायत) एसएन सिंह को सौंपी गई है। इसी तरह रणधौल पर लगाए आरोपों की जांच निदेशालय में उप निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योगेंद्र कटियार को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें