आशियाना इलाके में बेखौफ बदमाशों ने ओवर टेक करने के विवाद में हेड कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर आरोपी भाग निकले, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। आशियाना के सेक्टर एम में रहने वाले श्याम सिंह यादव यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है। यही परिवार सहित रहते हैं। वह हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात हैं।
बृहस्पतिवार की शाम को वह बाइक से घर से निकले थे। आगे जा रहे लोडर को पास करने के लिए हार्न बजाया। लोडर में सवार तीन युवक साइड देने के बजाय गाड़ी रोककर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर तीनों ने बाइक सवार दरोगा को पहले तो मारा पीटा। उसके बाद चाकू से हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक आशियाना ने धीरज शुक्ला के मुताबिक जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।