फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: संघ के स्वयं सेवकों पर पथराव, इंस्पेक्टर बोले- खेल के दौरान गलती से लगा पत्थर, जांच जारी

Tue, 30 Jul 2024 11:37 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ में आरएसएस की शाखा के मुख्य शिक्षक ने स्वयं सेवकों पर पथराव करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा के मुख्य शिक्षक ने स्वयं सेवकों पर पथराव करने व धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में सोमवार को चिनहट पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। चिनहट निवासी युवराज प्रजापति संघ की शाखा के मुख्य शिक्षक हैं। उनके मुताबिक इलाके में छोहरिया माता मंदिर परिसर में रोजाना शाम साढ़े पांच बजे से संघ की शाखा चलती है। 

विज्ञापन


रविवार को शाम छह बजे मंदिर में संघ स्थान पर भगवा झंडे लगाकर शाखा चल रही थी। युवराज का आरोप है कि तभी वहां एक युवक अपने 10 साथियों के साथ पहुंचा और स्वयं सेवकों पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज भी किया।

इसके बाद शाखा का संचालन किसी भी हाल में न होने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमले में स्वयं सेवकों को काफी चोटें आई हैं। युवराज ने चिनहट थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक प्रारंभिक तफ्तीश में खेल के दौरान स्वयं सेवकों को गलती से पत्थर लगने की बात सामने आई है। आरोपी युवक पेशे से मजदूर है। आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें