संडीला में एसटीएफ द्वारा असलहों की खेप पकड़े जाने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस तस्करों का पूरा नेटवर्क पता लगाने में जुटी है। तस्करों के सरगना सौरभ यादव ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के करतार सिंह से असलहे मंगवाकर यूपी के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था।
करतार सिंह उसे 12 हजार रुपये में पिस्टल देता था जिसे वह गौरव, सद्दाम और केहर यादव के जरिये 25 हजार रुपये में बेचता था। अयोध्या विवाद पर कोर्ट के आने वाले फैसले से पहले यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में पकड़ी गई असलहों की खेप के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं।