फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड में अब तक क्या हुआ, जानिए हर एक बात

Tue, 22 Oct 2019 05:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिंदू महासभा के नेता रहे और वतर्मान में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की बीते शुक्रवार(18 अक्तूबर) दोपहर दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी और तब से ही इस मामले में हर रोज पुलिस कातिलों को पकड़ने के लिए यहां-वहां छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


बेशक कातिल अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं लेकिन यूपी एटीएस के हाथ छापेमारी में कई अहम सबूत मिले हैं। आइए जानते हैं इस पूरे घटनाक्रम में अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुईं और पुलिस के हाथ क्या-क्या सबूत लगे...

पढ़ें पूरा घटनाक्रम-

  • 17 अक्तूबर की रात 11.08 बजे हत्यारों ने होटल के रजिस्टर में अपनी एंट्री कराई
  • 18 अक्तूबर की सुबह 10.38 बजे वारदात को अंजाम देने दोनों होटल से बाहर चले गए
  • 18 अक्तूबर की दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे के बीच दोनों हत्यारोपियों ने कमलेश तिवारी के दफ्तर में उनकी पहले चाकू और तमंचे से निर्मम हत्या कर दी।
  • 18 अक्तूबर की दोपहर 01.21 बजे कमलेश की हत्या के बाद दोनों होटल लौटकर आए
  • 18 अक्तूबर की दोपहर 01.37 बजे हत्यारोपी बिना बताए होटल से गायब हुए
  • 19 अक्तूबर की सुबह कमलेश तिवारी हत्याकांड की जांच के तहत राप्ती गंगा एक्सप्रेस में हमलावरों के सवार होने का इनपुट मिलने पर ट्रेन को कटघर थानाक्षेत्र में आउटर पर रुकवा लिया गया। यहां पर यूपी एसटीएफ, रामपुर और मुरादाबाद पुलिस ने ट्रेन में चेकिंग की और उसमें सवार छह संदिग्धों को हिरासत में लिया। इन्हें पूछताछ के बाद दोपहर में छोड़ दिया गया।
  • 19 अक्तूबर की दोपहर डीजीपी की प्रेस कांफ्रेंस हुई जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि कमलेश तिवारी की हत्या पैगंबर मोहम्मद को लेकर उनकी एक टिप्पणी की वजह से की गई है। इसमें सूरत से तीन साजिशकर्ता राशिद, मोहसिन और फैजान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं डीजीपी ने ये भी बताया कि बिजनौर से मोहम्मद मुफ्ती नईम काजमी और इमाम मौलाना अनवर उल हक को हिरासत में लिया है। एफआईआर के मुताबिक, काजमी और हक ने 2016 में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर तिवारी के सिर पर 1.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। 
  • 19 अक्तूबर को हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी का दोपहर बाद महमूदाबाद में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले परिवारीजन और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। डीएम, एसपी और क्षेत्रीय विधायक परिवारीजनों को अंतिम संस्कार के लिए समझाने में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद उन्हें समझाने का जिम्मा आईजी और लखनऊ के कमिश्नर ने उठाया। परिवारीजनों के साथ नौ सूत्री समझौता हुआ। इसमें परिवार को सुरक्षा के साथ अन्य कई मांगें शामिल थीं। जिसके बाद बेटे सत्यम ने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

  • 19 अक्तूबर की शाम 7.35 बजे दोनों के वापस न आने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया
  • 19 अक्तूबर की रात 8.15 बजे पुलिस ने कमरे से हत्यारों का सामान व चाकू बरामद किया
  • 20 अक्तूबर को दिन में सीएम योगी से मिले कमलेश तिवारी के परिजन
  • 20 अक्तूबर को पुलिस ने एक महिला पर जताया शक
  • 20 अक्तूबर को फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए एकत्र किए नमूने, कमरा सील किया
  • 20 अक्तूबर को हत्यारों की आखिरी लोकेशन गाजियाबाद में मिलने के बाद यहां की पुलिस भी सक्रिय हुई
  • 20 अक्तूबर को बरेली के मलूकपुर में रातोंरात अमीर बने शख्स को गुमनाम चिट्ठी में बताया हत्यारों का मददगार, चिट्ठी एसएसपी दफ्तर भेजी गई
  • 21 अक्तूबर को देश की कई जगह से जुड़े हत्यारों के तार, तफ्तीश का बढ़ा दायरा, महाराष्ट्र से एक गिरफ्तार, यूपी पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई
  • 21 अक्तूबर को कमलेश तिवारी के हत्यारों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम रखा गया, डीजीपी ने कहा- खुलासे के लिए अन्य राज्यों से भी संपर्क, आतंकी साजिश की संभावना से इनकार नहीं
  • 21 अक्तूबर को हत्यारों ने सरेंडर करने के लिए ठाकुरगंज के वकील से फोन पर किया संपर्क, सुबह साढ़े आठ बजे आई कॉल, वकील ने पुलिस को दी जानकारी
  • 21 अक्तूबर को अधिकारियों को मिली सूचना, बिजनौर में छिपे हैं कमलेश तिवारी की हत्या करने वाले शूटर और इनकी सहयोगी महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें