रेलवे ने एक जून से सुल्तानपुर मेमू सहित तीन ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। वहीं जालंधर कैंट शुशिपिंड रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग का काम होने से लखनऊ मंडल से गुजरने वाली शहीद एक्सप्रेस पहली जून को कैंसिल रहेगी।
जबकि बेगमपुरा मंगलवार को कैंसिल रहेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि 1 जून से सुल्तानपुर लखनऊ मेमू सुल्तानपुर से सुबह आठ बजे की जगह 6.45 बजे रवाना होगी।