फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से दुखी राज्यपाल ने की डॉक्टरों से अपील,सीएम को लिखी चिट्ठी

Tue, 31 May 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राम नाईक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल राम नाईक जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से दुखी हैं। हड़ताल के चलते कई मरीजों की मौत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने चिकित्सकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक अपनी मांग रखें और जनहित में चिकित्सकीय कार्य प्रभावित न होने दें।
विज्ञापन


राम नाईक ने कहा कि इलाज के अभाव में मरीजों की मौत होना दुर्भाग्यपूर्ण और दूख की बात है। उन्होंने डॉक्टरों से अपील की है कि ज‌नहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल पर एक बार फिर विचार करें।

राज्यपाल ने इस संबंध में सीएम अखिलेश यादव को भी पत्र लिखकर मामले को अपने स्तर से देखने के लिए कहा है। बता दें कि यूपीपीजीएमई को दोबारा काउंलिंग को लेकर डॉक्टरों में गुस्सा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चिकित्सकों ने ओपीडी और इमरजेंसी सुविधाएं कर दीं ठप

डेमो - फोटो : amar ujala
री-काउंसलिंग के विरोध में डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। सोमवार को विरोध कर रहे चिकित्सकों ने ओपीडी और इमरजेंसी सुविधाएं ठप कर दीं जिससे लखनऊ में ही छह मरीजों की मौत हो गई।

बता दें कि 29 मई को चिकित्सक छात्रों का एक दल राज्यपाल से मिला था। उन्होंने तुरंत सीएम से बात करके उन्हें समय देने की बात कही थी। 30 मई को छात्रों ने मुख्यमंत्री को भी अपनी मांग से अवगत कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें