फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: प्रशांत कुमार ने कहा, यूपी में 125 धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर

Mon, 25 Apr 2022 09:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने लगभग 125 लाउडस्पीकर उतरवा लिए हैं जबिक लगभग 17, 000 लाउडस्पीकर की आवाज स्वेच्छा से कम की गई है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 125 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। इसके अलावा लगभग 17,000 लोगों ने स्वेच्छा से लाउडस्पीकर की आवाज कम की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि धार्मिक स्थलों में सामान्य मानक के अनुसार ही लाउडस्पीकर बजें। साथ ही लाउडस्पीकर की आवाज सिर्फ परिसर के अंदर ही रहनी चाहिए। इसके बाद प्रदेश के कई धार्मिक स्थलों में या तो लाउडस्पीकर उतार लिए गए या आवाज धीमी की गई। 125 ऐसे स्थल थे जहां से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाउडस्पीकर उतरवाए हैं।

विज्ञापन


37,344 धर्मगुरुओं से की गई बात
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने लगभग 125 लाउडस्पीकर उतरवा लिए हैं जबिक लगभग 17, 000 लाउडस्पीकर की आवाज स्वेच्छा से कम की गई है। उन्होंने कहा कि अलविदा की नमाज व इसके पहले जो अन्य धर्मों के भी त्यौहार हुए हैं उसके अनुपालन में लगभग 37,344 धर्मगुरुओं से वार्ता की गयी है।



31,000 जगहों पर होनी है अलविदा की नमाज
प्रशांत कुमार ने बताया कि अलविदा की नमाज लगभग 31,000 जगहों पर होनी है। इसके अतिरिक्त इस करीब 75 हजार ईदगाह और 20 हजार मस्जिदों में नमाज पढ़ी जानी है। इसके मद्देनजर संवेदनशील जिलों में 45 कंपनी पीएसी, सात कंपनी सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें