फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई छात्रा, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रही थीं तैयारी

Thu, 11 Jan 2024 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अयोध्या निवासी किसान विनय कुमार सिंह की बेटी मौसमी सिंह (21) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। पांच जनवरी को वह पढ़ाई के लिए बंथरा में हनुमान मंदिर के पास रहने वाली अपनी सहेली संध्या व उर्मिला के पास रहने गई थीं।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा फोन पर बात करते हुए जब घर की छत पर टहल रही थी तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बुधवार रात इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

अयोध्या निवासी किसान विनय कुमार सिंह की बेटी मौसमी सिंह (21) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। पांच जनवरी को वह पढ़ाई के लिए बंथरा में हनुमान मंदिर के पास रहने वाली अपनी सहेली संध्या व उर्मिला के पास रहने गई थीं।

मौसमी के भाई विकास ने बताया कि सात जनवरी को वह छत पर टहल रही थीं। तभी मकान से सटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने के बाद मौसमी नीचे गिर गईं। ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार रात मौसमी ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर अयोध्या चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें