फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : शाह और योगी ने किया मोदी का स्वागत, डीजीपी कांफ्रेंस में पीएम होंगे शामिल

Sat, 20 Nov 2021 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पीएम मोदी एयरपोर्ट से रात्रि विश्राम के लिए सीधे राजभवन पहुंचे। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने स्वागत किया। पीएम मोदी एयरपोर्ट से रात्रि विश्राम के लिए सीधे राजभवन पहुंचे। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। मोदी ने राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के  चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के  स्वागत के लिए उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और विधि मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। इससे पहले शुक्रवार दोपहर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के  लखनऊ पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें