फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कांग्रेस, सपा और बसपा के जोनल कोऑडिनेटर समेत कई पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

Tue, 16 Apr 2024 06:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ब्रजेश पाठक ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से जन-जन का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बीच दल बदलने के दस्तूर तहत मंगलवार को भी सपा, बसपा और कांग्रेस के तमाम लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बसपा को जोनल कोऑडिनेटर विजय कुमार (कुशीनगर) और अंबेडकर नगर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा वर्मा समेत तमाम जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से जन-जन का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा, नारी, गरीब और किसान की आर्थिक व सामाजिक समृद्धि के लिए मोदी की गारंटी है। प्रत्येक सेक्टर को मजबूती देने की गारंटी है। उन्होंने सभी नावगंतुकत सदस्यों का सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जुड़कर काम करने और अपने-अपने क्षेत्रों व बूथों पर जाकर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ताकर्दम, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य उपस्थित रहे।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर व जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू व नीरज प्रजापति (बांदा), नगर पालिका परिषद उन्नाव पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी अनीता द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य आदित्य यादव (आजमगढ़), नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय सोनी (प्रतापगढ़), सपा के प्रदेश महासचिव दया शंकर सिंह यादव (गाजीपुर), सपा के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सिंह पटेल (मीरजापुर) समेत तमाम लोग शामिल हैं। इनके अलावा बहुत संख्या में बसपा, सपा और कांग्रेस के जिला पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें