फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मायावती ने कहा- चुनावी नतीजे विचित्र और रहस्यमयी, दस दिसंबर को पार्टी नतीजों को लेकर करेगी मंथन

Mon, 04 Dec 2023 12:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सोमवार को एक्स पर मयावती ने कहा कि चार राज्यों के हालिया विधानसभा चुनाव के परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफा होने से सभी लोगों का अचंभित व चिंतित होना स्वाभाविक है। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चार राज्यों के चुनावी नतीजों को विचित्र और रहस्यमयी करार दिया है। सोमवार को एक्स पर जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि चार राज्यों के हालिया विधानसभा चुनाव के परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित व चिंतित होना स्वाभाविक है। चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पूरे चुनाव के दौरान माहौल एकदम अलग व कांटे के संघर्ष जैसा दिलचस्प रहा। हालांकि चुनाव परिणाम उससे बिल्कुल अलग होकर पूरी तरह से एकतरफा हो गये। यह ऐसा रहस्यात्मक मामला है, जिस पर गंभीर चिंतन व उसका समाधान जरूरी है। लोगों की नब्ज पहचानने में भयंकर ’भूल-चूक’ चुनावी चर्चा का नया विषय है। 

बसपा के सभी लोगों ने पूरे तन, मन, धन व दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ा। जिससे माहौल में नई जान आई, लेकिन उन्हें ऐसे अजूबे परिणाम से निराश कतई भी नहीं होना है और डाॅ. भीमराव आंबेडकर के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना है। इस चुनावी परिणाम के संदर्भ में जमीनी रिपोर्ट लेकर आगे लोकसभा चुनाव की नए सिरे से तैयारी पर विचार-विमर्श के लिए पार्टी की ऑल इंडिया बैठक आगामी 10 दिसंबर को लखनऊ में बुलाई गयी है। चुनाव परिणाम से विचलित हुए बिना आंबेडकरवादी मूवमेंट आगे बढ़ने का हिम्मत कभी भी नहीं हारेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें