फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बेशकीमती जमीन पर कब्जा, सपा के पूर्व विधायक समेत 22 पर एफआईआर

Mon, 16 Oct 2023 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर स्थित एक बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के आरोप में एक 70 साल के बुजुर्ग ने चिनहट थाने में सपा के एक पूर्व विधायक समेत 22 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक राजेंद्र यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर स्थित एक बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के आरोप में एक 70 साल के बुजुर्ग ने चिनहट थाने में सपा के एक पूर्व विधायक समेत 22 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में कांग्रेस से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक पूर्व प्रत्याशी (अब सपा में) भी शामिल हैं। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद केस दर्ज किया। कई अहम साक्ष्य आरोपियों के खिलाफ हैं। विवेचना के दौरान साक्ष्यों की पुष्टि के बाद इन पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


चिनहट तिराहे के पास रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने जो एफआईआर दर्ज कराई है उसके मुताबिक अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर उनकी पुश्तैनी जमीन है। जिसकी करोड़ों की कीमत है। आरोप है कि बीकेटी के पूर्व विधायक राजेंद्र यादव व कांग्रेस के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके रमेश श्रीवास्तव अपने साथियों संग मिलकर जमीन पर कब्जा कर लिया। जमीन पर निर्माण कार्य भी कराया। 

रमेश श्रीवास्तव वर्तमान में समाजवादी पार्टी में हैं। इन दोनों के अलावा तहरीर के आधार पर भल्लू मिया, मो. शफीक, धनंजय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, सौरभ वर्मा, मुस्तकीम सिद्दीकी, साजिदा सिद्दीकी, जनार्दन सिंह, शैलेन्द्र कुमार, अजय चौबे, सुनील चौबे, एजाज अहमद खान, योगेश मिश्रा, अरविन्द कुमार कुशवाहा, बिलाल खान, मो. अनवर हुसैन, विजय कुमार वर्मा, अनिरुद्ध कुमार मिश्रा और हेमंत कुमार कुशवाहा को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पहले सभी के बयान लिए जाएंगे। कई अहम दस्तावेज वादी की तरफ से मुहैया कराए गए हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें