फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में सड़कछाप मनचलों पर लगी लगाम, बीते 6 माह में एंटी रोमियो स्क्वायड ने दबोचे नौ हजार शोहदे

Mon, 16 Oct 2023 07:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में गठित 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड में 3324 पुरुष और 4090 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। 
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वाड की समीक्षा समय-समय पर की जाती है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में शोहदों और मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड के विशेष अभियान के दौरान छह माह में नौ हजार शोहदों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के तहत 30 लाख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर शोहदों को दबोचा गया और उनके खिलाफ सात हजार से अधिक मुकदमे दर्ज कराए गये।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में गठित 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड में 3324 पुरुष और 4090 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए 30,76,246 स्थानों की चेकिंग की, जिसमें स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहे, बाजार, मॉल, पार्क एवं अन्य स्थान शामिल थे। इस दौरान 9512 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 7563 मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं 48,92,991 को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 

सबसे अधिक कार्रवाई आगरा जोन में हुई, जहां 4,74,493 स्थानों पर चेकिंग के दौरान 1114 शोहदों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दूसरे नंबर पर बरेली जोन, तीसरे नंबर पर लखनऊ जोन, चौथे नंबर पर वाराणसी और पांचवे नंबर पर गोरखपुर जोन में शोहदों की गिरफ्तारी की गयी। वहीं कमिश्नरेट में भी सबसे अधिक कार्रवाई आगरा में हुई। आगरा में 92 शोहदों को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात लखनऊ, कानपुर, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद कमिश्नरेट में शोहदों को दबोचा गया।
विज्ञापन


चलाए जाते रहेंगे अभियान 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा शोहदों-मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इस क्रम में प्रदेश भर में स्क्वायड की ओर से 6 माह में विशेष अभियान चलाया गया।- डीजीपी विजय कुमार

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें