अमृतसर के रहने वाले साहित्यकार पांडेय शशिभूषण शीतांशु को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्हें आठ लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। लखनऊ के डॉ. राम कठिन सिंह को लोहिया साहित्य सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। सम्मानस्वरूप उन्हें पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के वर्ष 2020 के सम्मानों पर निर्णय लेने के लिए शुक्रवार को कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में पुरस्कार समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सम्मानों के लिए विद्वानों के नामों का चयन किया गया तथा वर्ष 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर भी फैसले लिए गए। सर्वोच्च भारत भारती सम्मान पांडेय शशि भूषण शीतांशु, अमृतसर को दिया जाएगा।
वहीं लोहिया साहित्य सम्मान लखनऊ के डॉ. राम कठिन, हिन्दी गौरव सम्मान भगवान सिंह, गाजियाबाद, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान डॉ. महेन्द्र मधुकर, मुजफ्फ रपुर(बिहार), पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान डॉ. देवेन्द्र दीपक, भोपाल, अवंतीबाई साहित्य सम्मान डॉ. सीतेश आलोक नोएडा, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान गुजरात प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, अहमदाबाद को प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक को सम्मानस्वरूप पांच-पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। डॉ. रांगेय राघव पुरस्कार कृष्ण कुमार ‘कनक’, फिरोजाबाद को मिलेगा। विद्यावती कोकिल पुरस्कार दिव्या शुक्ला, लखनऊ को मिलेगा।
इन्हें मिलेगा साहित्यभूषण सम्मान
-मो. मूसा खान (अशान्त बाराबंकी), बाराबंकी
-डॉ. शशि गोयल, आगरा
-डॉ. अरविन्द कुमार राम, प्रयागराज
-दयानन्द जड़िया ‘अबोध’, लखनऊ
-डॉ. मंजु शुक्ल, लखनऊ
-शिवाकान्त मिश्र ‘विद्रोही’, गोंडा
-प्रो. हरिमोहन, आगरा
-सुधीर विद्यार्थी, बरेली
-डॉ. सुधाकर मिश्र, ठाणे (महाराष्ट्र)
-धीरेंद्र वर्मा, लखनऊ
-डॉ. चंद्रपाल शर्मा, पिलखुवा
-डॉ. ओम प्रकाश शुक्ल ‘अमिय’, कानपुर
-केशव प्रसाद वाजपेयी, रायबरेली
-डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहित्येंदु’, सुल्तानपुर
-बी.एल. गौड़, नयी दिल्ली
-डॉ. त्रिभुवननाथ शुक्ल, जबलपुर
-सतीश आर्य, गोण्डा
-रामकरन मिश्र सैलानी, बहराइच
-डॉ. तपेश्वरनाथ, भागलपुर
-हरीलाल ‘मिलन’, कानपुर
(प्रत्येक को ढाई लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।)
इन्हें मिलेंगे विविध पुरस्कार
लोक भूषण सम्मान से डॉ. जयप्रकाश मिश्र, वाराणसी, कला भूषण सम्मान से सुशील कुमार सिंह, लखनऊ, विद्या भूषण सम्मान से गिरीश्वर मिश्र, गाजियाबाद, विज्ञान भूषण सम्मान से डॉ. दुर्गादत्त ओझा, जोधपुर (राजस्थान), पत्रकारिता भूषण सम्मान रामबहादुर राय, नयी दिल्ली, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान पुष्पिता अवस्थी, नीदरलैंड्स, हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान रेखा राजवंशी बंसल, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), बाल साहित्य भारती सम्मान डॉ. राकेश चक्र, मुरादाबाद तथा घमंडी लाल अग्रवाल, गुरुग्राम (हरियाणा) को मिलेगा। मधुलिमये साहित्य सम्मान डॉ. दिलीप सिंह, अमरकंटक, पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान सुभाष चंदर, गाजियाबाद, विधि भूषण सम्मान सन्तोष खन्ना, दिल्ली को दिया जाएगा। प्रत्येक को ढाई-ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान डॉ. गीता सिंह, आजमगढ़ तथा डॉ. रामकृष्ण, लखनऊ को दिया जाएगा, इन्हें एक-एक लाख रुपये मिलेंगे।
इन्हें मिलेंगे सौहार्द सम्मान
-रुनू शर्मा बरुवा, जोरहाट, असम (असमिया)
-डॉ. लक्ष्मीधर दाश, पुरी (ओड़िआ)
-अनीस अंसारी, लखनऊ (उर्दू)
-डॉ. धरणेन्द्र कुरकुरी, शिरसी, कर्नाटक (कन्नड़)
-महाराज कृष्ण संतोषी, जम्मू (कश्मीरी)
-डॉ. जशभाई नारणभाई पटेल, गांधीनगर, गुजरात (गुजराती)
-डॉ. भारत भूषण शर्मा, जम्मू (डोंगरी)
-डॉ. पी.आर. वासुदेवन ‘शेष’, चेन्नई (तमिल)
-डॉ. सुमन लता रुद्रावझला, हैदराबाद (तेलुगु)
-राकेश प्रेम (राकेश मेहरा), अमृतसर (पंजाबी)
-डॉ. केशव सिंह ‘प्रथमवीर’, पुणे (मराठी)
-प्रो. डी. तंकप्पन नायर, तिरुवनन्तपुरम् (मलयालम)
-प्रो. हरिदत्त शर्मा, प्रयागराज (संस्कृत)
-सुंदरदास, कानपुर (सिंधी)