फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लेखपालों की हड़ताल खत्म, मोहनलालगंज तहसील में वकीलों और लेखपालों के बीच मारपीट का मामला

Thu, 19 Oct 2023 05:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लंबित मामलों की संख्या बढ़ी तो जिला प्रशासन ने बुधवार को लेखपालों से वार्ता की। एडीएम प्रशासन ने लेखपालों के उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लेखपालों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन तक राजधानी की तहसीलों में लेखपालों ने काम नहीं किया। इससे करीब 30 हजार आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र लंबित हो गए। खास बात ये है कि लेखपालों की हड़ताल खत्म करने के लिए प्रशासन की ओर से शुरू में कोई खास पहल भी नहीं की गई। लंबित मामलों की संख्या बढ़ी तो जिला प्रशासन ने बुधवार को लेखपालों से वार्ता की। एडीएम प्रशासन ने लेखपालों के उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लेखपालों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।

विज्ञापन


20-20 किलोमीटर से तहसीलों में पांच दिन से फरियादी चक्कर लगा रहे थे। किसी को खतौनी निकलवानी थी तो कोई बच्चे के एडमिशन के लिए आय व निवास प्रमाण पत्र बनवाना चाहता था। हालांकि लेखपालों की हड़ताल के कारण लोगों की समस्या का निस्तारण न हो सका। अब गुरुवार से लेखपाल काम पर लौटेंगे। इसके बाद लंबित मामलों का निस्तारण हो पाएगा। लेखपाल एसडीएम मोहनलालगंज और तहसीलदार को हटाने तथा आरोपी वकीलों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे।

मंडल में भी राजस्व के लंबित मामलों की भरमार
मंडलायुक्त ने बुधवार को सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के संबंध में वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजस्व से संबंधित मामलों के बारे में समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मंडल के समस्त जनपदों में 3 साल से 5 साल की अवधि के 28,548 मामले लंबित हैं। इनमें सबसे ज्यादा रायबरेली, हरदोई व उन्नाव में लंबित केस हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पुराने मामलों का निस्तारण प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल के सभी अपर जिलाधिकारी न्यायिक सप्ताह में पांच दिन कोर्ट में बैठकर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करेंगे और डीएम इसकी साप्ताहिक समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें