इबोला से निपटने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां आधी-अधूरी थीं। दिल्ली से आई स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने बुधवार को राजधानी में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों में कई कमियां निकाल दीं।
सीएमओ से डब्लूएचओ की गाइडलाइन के हिसाब से व्यवस्था करने के लिए कहा गया। संक्रमित मरीज के लिए बनाए गए वार्डों को भी इस टीम ने आइसोलेट करने के लिए कहा।
राजधानी में इबोला से निपटने की तैयारियों को देखने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने बलरामपुर, लोकबंधु राजनारायण व संजय गांधी पीजीआई का दौरा किया।
लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल प्रो. देवाशीष चौधरी और माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की डॉ. वी. सक्सेना ने लोकबंधु अस्पताल में आठ बेड और बलरामपुर अस्पताल के छह बेड के वार्ड को पूरी तरह से आइसोलेट करने के निर्देश दिए।