फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस से लखनऊ मेट्रो को मिलेंगे 1700 करोड़ रुपए

Thu, 13 Nov 2014 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए धन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। एलएमआरसी के एमडी 1700 करोड़ रुपये का लोन लेने के लिए पेरिस पहुंच गए हैं। फ्रेंच कंपनी ने रियायतों के साथ लोन देने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


वहीं चालू वित्तीय वर्ष के लिए एलडीए और आवास विकास परिषद ने अपने हिस्से का तय बजट एलएमआरसी को दे दिया। एलडीए ने 32.16 करोड़ और आवास विकास परिषद ने 25 करोड़ रुपये दे दिए हैं।

एलएमआरसी के निदेशक महेंद्र कुमार ने बताया कि, मेट्रो के लिए फंड जुटाने की कवायद तेज हो गई है। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड से मंजूरी का अभी इंतजार है, लेकिन इस बीच एलएमआरसी अधिकारियों ने लोन को लेकर अपनी कोशिशें शुरू कर दीं।
विज्ञापन


इस बीच प्राइमरी रूट पर मेट्रो का काम भी तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि, बोर्ड से भले ही हरी झंडी न मिली हो पर वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी इस परियोजना को लोन दिलाने के लिए एमडी के साथ फ्रांस गए हुए हैं।
विज्ञापन


एलएमआरसी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी(एसीईओ) देवेंद्र पांडेय ने हर एजेंसी में एक नोडल अफसर की व्यवस्था की जा रही है।

सामाजिक परिवर्तन स्थल के प्रशासनिक भवन का एक-दो दिन में आवंटन हो जाएगा। दफ्तर स्थानांतरित होने में अभी कुछ समय लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें