फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने समझा शुभम का दर्द, दिए 6.70 लाख

Thu, 13 Nov 2014 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किडनी की बीमारी से ग्रस्त मेरठ के निवासी शुभम के इलाज के लिए 6 लाख 70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि शुभम के भाई निरंकुश कुमार पिछले दिनों एक चैनल द्वारा आयोजित क्विज शो में शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि उनके भाई की किडनी ट्रांसप्लांट होनी है, जिसके लिए उन्हें राशि की जरूरत है। शो में पुरस्कार के तौर पर राशि जीतने की उम्मीद से वह हिस्सा ले रहे हैं ताकि वे अपने भाई का इलाज करा सकें।

शो के एंकर द्वारा यह पूछे जाने पर कि इसके लिए कितनी धनराशि की आवश्यकता है तो उन्होंने बताया लगभग 12 लाख रुपए।

प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री के संज्ञान में जब यह तथ्य आया तो उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्हें पता चला कि कार्यक्रम में निरंकुश कुमार ने पुरस्कार स्वरूप लगभग इतनी धनराशि जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन टैक्स की कटौती के बाद उन्हें लगभग 6 लाख रुपए ही मिले जो उनके भाई के इलाज के लिए आवश्यक धनराशि से काफी कम थे। मुख्यमंत्री ने विशेष परिस्थितियों में शुभम को किडनी के इलाज के लिए रुपये स्वीकृत किये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें