फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मायावती ने दी बकरीद की बधाई, कहा- हम मंदिर-मस्जिद में बांटकर राजनीति करने के खिलाफ

Thu, 28 May 2026 11:33 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बकरीद पर बधाई देते हुए कहा कि बसपा के चार बार के शासनकाल में हर घर में बरकत, हर दिल में अमन और हर बस्ती में खुशहाली थी। हमें एक बार फिर वैसा ही प्रदेश बनाना है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ईद-उल-अज़हा की बधाई दी। उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी बधाई संदेश में कहा कि कुर्बानी का यह पाक त्योहार हमें त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है।

विज्ञापन


बसपा के चार बार के शासनकाल में हर घर में बरकत, हर दिल में अमन और हर बस्ती में खुशहाली थी। हमें एक बार फिर वैसा ही प्रदेश बनाना है। बसपा अपनी सर्वसमाज-हितैषी सरकार के लिए आज भी प्रतिबद्ध है। आज जब देश में नफरत की राजनीति हो रही है, भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है ईद का यह पैगाम और भी ज़रूरी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान हमें सिखाता है कि इस देश में हर नागरिक बराबर है। चाहे उसका मज़हब कोई भी हो, जाति कोई भी हो। हम उस राजनीति के खिलाफ हैं जो मंदिर-मस्जिद में बांटकर वोट मांगती है। हम उस भारत के साथ हैं जहां ईद, दिवाली और होली, सब मिलकर मनाए जाते हैं। भारत एक रहे, मज़बूत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें