फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: SACTEM द्वारा विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस 2026 पर देशव्यापी जागरूकता अभियान एवं वॉकाथॉन का आयोजन

Thu, 28 May 2026 11:26 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सोसाइटी ऑफ एक्यूट केयर, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसिन द्वारा विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस 2026 के अवसर पर भारत के विभिन्न शहरों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोसाइटी ऑफ एक्यूट केयर, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसिन (SACTEM) द्वारा विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस 2026 के अवसर पर भारत के विभिन्न शहरों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इमरजेंसी फिजिशियन, ट्रॉमा सर्जन, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिक्स, स्वास्थ्यकर्मी, छात्र एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े लोग एक मंच पर एकत्रित हुए।

विज्ञापन


लखनऊ, हैदराबाद, पटना, भोपाल, दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, चेन्नई सहित देश के कई शहरों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के महत्व, जागरूकता एवं आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस वर्ष विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस 2026 की मुख्य थीम रही:

 “Safe Space for Emergency Medicine Teams – Stop Violence Everywhere”

इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा यह संदेश देना था कि डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स एवं इमरजेंसी टीमों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण कार्य वातावरण मिलना चाहिए।
विज्ञापन


लखनऊ में SACTEM द्वारा जनेश्वर मिश्र पार्क में “हीट स्ट्रोक एवं समर सेफ्टी अवेयरनेस वॉकाथॉन” का आयोजन किया गया, जिसमें Medanta Hospital, KGMU, SGPGI, RMLIMS, Vivekananda Hospital सहित विभिन्न संस्थानों के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा विशेषज्ञों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें