फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : 84 घंटे से नहीं दिखा तेंदुआ, दहशत बरकरार, हफ्ते भर तक वन विभाग की टीमें करेंगी सर्च ऑपरेशन

Tue, 28 Dec 2021 06:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह का कहना है कि ऐसा अनुमान है कि तेंदुआ कुकरैल के रास्ते बाराबंकी की ओर निकल गया है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। जागरुक कर रहे हैं और सर्च अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गुडम्बा के कल्याणपुर में पिछले 84 घंटों में न तेंदुए की कोई खबर आई, न ही उसे देखा गया है। शिवानी विहार के लोगों ने तेंदुए के पगमार्क देखे जाने का दावा किया है, जिसे लेकर इलाके में सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि वन विभाग उम्मीद जता रहा है कि तेंदुआ कुकरैल के रास्ते बाराबंकी निकल गया है। हालांकि, टीमें अभी हफ्तेभर तक सर्च अभियान चलाएंगी।

विज्ञापन


चार दिन पहले गुडम्बा के कल्याणपुर में तेंदुए के सीसीटीवी में कैद होने के बाद सहारा इस्टेट, जानकीपुरम व कल्याणपुर के निवासियों में दहशत फैल गई थी। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद प्रेसीडेंसी स्कूल व उसके पास केखाली प्लॉट में तेंदुए से टीम का आमना-सामना भी हुआ। अंतिम बार 26 दिसम्बर, सुबह तीन बजे तेंदुआ इलाके में नजर आया था। जिसके बाद वन विभाग ने पांच मोबाइल टीमें रेस्क्यू केलिए लगा दी थीं। लेकिन 84 घंटे बाद तक तेंदुए के सर्च अभियान में जुटी टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। इससे प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह का कहना है कि ऐसा अनुमान है कि तेंदुआ कुकरैल के रास्ते बाराबंकी की ओर निकल गया है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। जागरुक कर रहे हैं और सर्च अभियान चला रहे हैं। एक हफ्ते तक वन विभाग की टीम मौके पर डेरा डाले रहेगी और सर्च ऑपरेशन चलाएगी।

पगमार्क देखे जाने का दावा
शिवानी विहार के लोगों ने मंगलवार सुबह तेंदुए केपगमार्क देखे जाने का दावा किया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले .....ने बताया कि रोड पर तेंदुए केपगमार्क दिखाई दिए हैं, जिसके बाद लोग घरों में कैद रहे। बच्चों को बाहर नहीं भेजा गया। हालांकि, वन विभाग की टीम का कहना है कि इलाके को सर्च किया गया, लेकिन कहीं कोई तेंदुआ नहीं मिला। पर, एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन


संडीला निकल गया रहीमाबाद का तेंदुआ
उन्नाव के रास्ते भटककर रहीमाबाद पहुंचे तेंदुए के संडीला की ओर जंगलों में निकल जाने का दावा किया जा रहा है। डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि उन्नाव से आया तेंदुआ रहीमाबाद बॉर्डर पर था, जिसके लिए सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उसके इलाके में होने की पुष्टि नहीं हो सकी। इस बाबत उन्नाव कीडीएफओ ईशा तिवारी से बातचीत की गई, जिसके बाद यह संभावना जताई जा रही है कि वन्यजीव संडीला की ओर मूव कर रहा है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
-मवेशियों को खुले में न छोड़ें
-ग्रुप में बाहर निकलें, डंडा व टॉर्च साथ में रखें
-रात में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें
-घर केमेन गेट व छतों के दरवाजे बंद रखें
-तेंदुआ वन्यजीव है, लिहाजा उसे नुकसान न पहुंचाया जाय
-तेंदुए से जुड़ी जानकारी 7839434285 व 7839434892 पर दें






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें