फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : आरक्षी चालक व सचिवालय के सुरक्षा दल के कर्मचारी से जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी

Tue, 28 Dec 2021 06:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जालसाज से परेशान होकर प्रदीप ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से शिकायत करते हुए मदद मांगी थी। अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय सुरक्षा दल कर्मी से धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर थाने में तैनात आरक्षी चालक सत्येंद्र तिवारी को गोंडा में जमीन दिलाने का झांसा देकर परिचित ने दो लाख रुपये ठग लिये। इसी तरह सचिवालय सुरक्षा दल के प्रदीप कुमार का नोबल इंफ्रा नाम की कंपनी ने जमीन दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये हड़प लिया। पीड़ितों ने गोमतीनगर विस्तार व हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार प्रशांत मिश्रा के मुताबिक गोंडा के रहने वाले सत्येंद्र तिवारी गोमतीनगर थाने में बतौर आरक्षी चालक हैं। कुछ समय पहले उनके गांव के ही राकेश कुमार से मुलाकात हुई। जो हरियाणा के पंचकूला में रहता है।  राकेश ने गोंडा में तीन बिस्वा जमीन बेचने की बात कही थी। जिसकी कीमत एक लाख रुपये प्रति बिस्वा तय हुई थी। एक सितंबर 2021 को सत्येंद्र कुमार ने जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर-एक के सामने राकेश को एक लाख रुपये पेशगी के तौर पर दिए थे। बाकी रुपये जमीन की रजिस्ट्री के समय देने की बात कही।

राकेश ने कॉल कर आर्थिक दिक्कत का हवाला देते हुए बचे हुए रुपये देने के लिए कहा था। जिस पर सत्येंद्र ने एक लाख 10 हजार रुपये आरोपी के खाते में जमा कराये। अक्टूबर  में सिपाही ने राकेश से जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए कहा था। आठ अक्टूबर को राकेश के साथ वह गोंडा गए थे। मौके पर पहुंचने पर डेढ़ बिस्वा ही जमीन नजर आई। इस पर सत्येंद्र ने राकेश से कम जमीन होने की बात कहते हुए रुपये लौटाने के लिए कहा था। सिपाही के दबाव बनाने पर आरोपी ने 30 हजार रुपये वापस कर दिये। बाकी रकम 1.80 लाख रुपये देने से मुकर गया। परेशान सत्येंद्र ने गोमतीनगर विस्तार थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


सचिवालय सुरक्षा दलकर्मी से रियल एस्टेट कंपनी ने ठगे 18 लाख
राजाजीपुरम निवासी प्रदीप कुमार सचिवालय सुरक्षा दल में तैनात हैं। प्रदीप के मुताबिक उनको जमीन खरीदना था। इसके लिए उन्होंने नोबल इंफ्रा के संचालक अरविंद कुमार साहू से मुलाकात की। प्रदीप के मुताबिक कंपनी निदेशक ने प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया था। झांसे में फंस कर प्रदीप ने 18 लाख रुपये नोबल इंफ्रा में जमा किए थे। लेकिन उन्हें प्लॉट नहीं दिया गया। कंपनी निदेशक से पूछताछ करने पर वह टाल मटोल करता रहा। फिर जमीन देने की बात से मुकर गया। जालसाज से परेशान होकर प्रदीप ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से शिकायत करते हुए मदद मांगी थी। अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय सुरक्षा दल कर्मी से धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद हजरतगंज कोतवाली में नोबल इंफ्रा के निदेशक अरविंद कुमार साहू के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें