फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : हॉकी खिलाड़ी ललित बने यूपी पुलिस में ओएसडी, पुलिस उपाधीक्षक के बराबर होगा पद

Thu, 09 Dec 2021 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ओलंपिक में 41 वर्ष बाद हॉकी का कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य ललित कुमार उपाध्याय को यूपी सरकार ने पुलिस विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) बना दिया है। वे मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
ललित कुमार उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक में 41 वर्ष बाद हॉकी का कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य ललित कुमार उपाध्याय को यूपी सरकार ने पुलिस विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) बना दिया है। वे मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। यह पद पुलिस उपाधीक्षक के बराबर होगा।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि ललित के लिए समूह ‘ख’ में यूपी लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर विशेष कार्याधिकारी का नि:संवर्गीय पद सृजित किया गया है। यह पद अस्थायी होगा। इसके शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। अवस्थी ने बताया कि खिलाड़ियों का सम्मान प्रदेश की प्राथमिकता में शामिल है। इसी के तहत खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में शामिल करने की शुरुआत कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें