बलिया में नकल माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर पत्रकारों को जेल भेज दिया गया। प्रदेश में महिला अपराध बढ़ते जा रहे हैं। यही नहीं प्रदेश में इस कोने से लेकर उस कोने तक मुख्यमंत्री की जाति के ही अफसर तैनात हैं। अखिलेश ने प्रदेश की दर्जनों वारदातों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराध थमने का नाम नही ले रहा है।
अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के सरकारी आवास में फंदे से लटकी मिली महिला दरोगा के परिजनों से रविवार को सपा अध्यक्ष ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाने के साथ ही न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला दरोगा की मौत पर समाजवादी पार्टी सदन में सरकार के सामने सवाल उठाएगी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को दोपहर करीब दो बजे गोसाईंगंज स्थित मलौली गांव पहुंचे। उन्होंने महिला दरोगा रश्मि यादव के पिता मुन्नालाल और माता रामादेवी से मुलाकात की मुलाकात कर शोक व्यक्त किया साथ ही मृतिका की छोटी बहन पूजा यादव ज्योति व भाई अंशु से भी बातचीत की। परिजनों से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि यह पहली घटना नहीं। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जहां पुलिस को आत्महत्या करनी पड़ रही है। उसका कारण है कि पुलिस पर दबाव डालकर काम कराया जा रहा है।
अखिलेश ने कहा कि लखनऊ में ही पुलिस की जीप से लड़के को कुचल कर मार दिया गया। आवाज उठाने ओर परिजनों को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। उधर बस्ती जिले में पचास लाख की फिरौती के लिए बच्चे को उठा लिया जाता है। यही नहीं इसी भाजपा सरकार में ही एटा पुलिस को जेल जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आवाज उठाने वालों का मुंह बंद कराना चाह रही है।
विज्ञापन
बलिया में नकल माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर पत्रकारों को जेल भेज दिया गया। प्रदेश में महिला अपराध बढ़ते जा रहे हैं। यही नहीं प्रदेश में इस कोने से लेकर उस कोने तक मुख्यमंत्री की जाति के ही अफसर तैनात हैं।अखिलेश ने प्रदेश की दर्जनों वारदातों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराध थमने का नाम नही ले रहा है।