एयरपोर्ट अधिकारियों ने महिला यात्री के कब्जे से 25 लाख से अधिक की रकम बरामद करने का दावा किया है। महिला के पास से बरामद विदेषी मुद्रा को जब्त करने के साथ ही महिला से पूछतांछ की जा रही है।
राजस्व सूचना निदेशालय के अधिकारियों की सूचना पर सोमवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक महिला को विदेषी मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने महिला यात्री के कब्जे से 25 लाख से अधिक की रकम बरामद करने का दावा किया है। महिला के पास से बरामद विदेषी मुद्रा को जब्त करने के साथ ही महिला से पूछतांछ की जा रही है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सोमवार को राजस्व निदेषायल के अधिकारियों ने लखनऊ से दुबई जाने वाली एक महिला यात्री विदेषी मुद्रा तस्करी कर ले जा रही है। खुफिया जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने महिला को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर उसे एयरपोर्ट पर रोक लिया। महिला से पूछंतांछ करने के साथ ही एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने उसके सामान की तलाषी ली।
महिला के सामान की तलाशी के दौरान जांच अधिकारियों को उसके सामान से 500 रियाल के 246 नोट बरामद हुए। यह रकम 600 दिरहम के बराबर है। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 25 लाख 03 हजार 140 रूपये है। एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत महिला यात्री के कब्जे से बरामद विदेषी मुद्रा को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि महिला से पूछतांछ जारी है और आगे की कार्रवाई व जांच की जा रही है।