फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : भ्रष्टाचार के मामले में बलिया के अधिशासी अधिकारी निलंबित, स्थानीय निकाय निदेशालय से रहेंगे संबद्ध 

Sun, 12 Jun 2022 11:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अधिशासी अधिकारी दिनेश पर सक्षम स्तर से मंजूरी लिए बिना ही हाईड्रोगारबेज टिपर की खरीद में 648274 रुपये अधिक भुगतान करने समेत कई और वित्तीय अनियमितता के मामलों में लिप्तता पाये जाने पर कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के मामले में बलिया नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) दिनेश कुमार विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। ईओ को स्थानीय निकाय निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अधिशासी अधिकारी दिनेश पर सक्षम स्तर से मंजूरी लिए बिना ही हाईड्रोगारबेज टिपर की खरीद में 648274 रुपये अधिक भुगतान करने समेत कई और वित्तीय अनियमितता के मामलों में लिप्तता पाये जाने पर कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा ईओ पर पीपीई सेफ्टी किट, ठेला, ट्राइसाइकिल खरीद में भी सक्षम स्तर से मंजूरी न लेने, क्रय किए गए सामानों को स्टाक रजिस्टर में दर्ज न करने, नगर पालिका द्वारा अधिकृत वाहन स्टैंडों से प्राप्त राजस्व को समय से निकाय कोष में जमा न करने, पीएफएमएस से किए गए भुगतानों से संबंधित पीपीए पर अध्यक्ष से मंजूरी न लिए जाने समेत कई प्रकार की वित्तीय अनियमितता बरतने के भी आरोप हैं। इन आरोपों की जांच प्रस्तावित है। प्रमुख सचिव के आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में दिनेश विश्वकर्मा को आधा ही वेतन मिलेगा। उन्हें न तो महंगाई भत्ता मिलेगा और न ही अन्य कोई भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें