फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ को मिलने वाली नई सिटी बसों की क्या खासियत होगी, पढ़े खबर

Mon, 18 Apr 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ

सार

  • सिटी बसें होंगी 25 से 30 सीटर
  • नगरीय निदेशालय खरीद रहा है 300 बसें
  •  नई बसें इंटेलीजेंस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से होंगी लैस
विज्ञापन
जल्द ही मिलेंगी नई सिटी बसें - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी ट्रांसपोर्ट बेड़े में 65 छोटी एवं मध्यम श्रेणी की सिटी बसें शामिल होगी। ये बसें लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के बजाय अब शासन का नगरीय निदेशालय खरीदेगा।
विज्ञापन


खास बात है कि ये नई बसें इंटेलीजेंस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से लैस होगी। इसके कारण इनकी ट्रैकिंग आसान हो जाएगी। साथ ही इससे ड्राइवर की मनमानी पर अंकुश लग सकेगा। 

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के बेड़े को 25 फीसदी बढ़ाया जाएगा। निदेशालय सूत्रों ने बताया कि इन बसों की खरीद के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही। लखनऊ को जो 65 सिटी बसें हासिल होंगी, वे 25 से 30 सीटर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय निदेशालय खरीद रहा है 300 बसें

नई बसों के चलते यात्रियों को होगी सुविधा - फोटो : demo pic
इससे पहले शासन ने सिटी कंपनी को बस खरीदने के लिए जो रकम मुहैया कराई थी, उससे बस खरीद जारी थी। इसे शासन ने रोक दिया है। नई सिटी बसों के सड़क पर उतरने से पहले सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी नए रूट का चयन करेगी। 

इस सिलसिले में जल्दी ही कंपनी दोनों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की अध्यक्षता में रूट चयन के लिए कमेटी बनाएगी। यह कमेटी जनता की डिमांड को भी प्राथमिकता देगी।

सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंध निदेशक ए रहमान का कहना है शासन के आदेश पर लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने बस खरीद प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। नगरीय निदेशालय 300 बसें खरीद रहा है, इसमें से 65 बसें लखनऊ को मिलेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें