फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : प्रत्याशी नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस, धारा 144 को 10 अप्रैल तक बढ़ाया, जेसीपी कानून-व्यवस्था का आदेश

Thu, 10 Mar 2022 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पांच से अधिक व्यक्ति बिना अनुमति के एक जगह एकत्र नहीं हो सकेंगे। किसी भी कार्यक्रम के लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी। रात 10 से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होगा।
विज्ञापन
धारा 144 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की मतगणना और होली को देखते हुए कमिश्नरेट इलाके में धारा 144 को 10 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। यह आदेश बुधवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने जारी किया। इस दौरान विजयी प्रत्याशियों को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं रहेगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच से अधिक व्यक्ति बिना अनुमति के एक जगह एकत्र नहीं हो सकेंगे। किसी भी कार्यक्रम के लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी। रात 10 से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होगा। उन्होंने बताया कि विजय जुलूस निकालने वालों के खिलाफ  कार्रवाई होगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को भी चिह्नित किया जाएगा। जेसीपी के मुताबिक मार्च में कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी हैं। ऐसे में यह व्यवस्था अप्रैल तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें