अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि सातों चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा है। मतगणना के लिए आयोग ने जितनी फोर्स की मांग की थी, उससे अधिक फोर्स उपलब्ध कराई गई है। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी अफसरों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार काम करने को कहा गया है।
मतगणना में गड़बड़ी करने वालों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को किसी तरह की कोई शंका होती है तो उसका समाधान वहां मौजूद अधिकारी करेंगे। ये बातें अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहीं। वह बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
अवस्थी ने कहा कि सातों चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा है। मतगणना के लिए आयोग ने जितनी फोर्स की मांग की थी, उससे अधिक फोर्स उपलब्ध कराई गई है। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी अफसरों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार काम करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कई जिले ऐसे हैं, जहां दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। वहां आईजी व कमिश्नर को भी रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि अगर किसी को कोई शंका है, तो उसका समाधान स्थानीय स्तर पर अधिकारी तत्काल करें।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि 247 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और 69 कंपनी पीएसी को मतगणना ड्यूटी में लगाया गया है। इसके अतिरिक्त नागरिक पुलिस के 70 हजार जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में धारा 144 लागू है। विजय जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है।