सरकारी संस्थाओं में व्यापक भ्रष्टाचार का नतीजा है कि अब इंटरमीडिएट के भी पेपर लीक कराए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अधीन 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अधूरी भर्ती पूरी होने का इंतजार है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में एक लाख पद खाली पड़े है। अस्पतालों में डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तक नहीं है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि परीक्षाओं में जानबूझकर पेपर लीक कराए जा रहे हैं ताकि युवाओं को नौकरी से वंचित किया जा सके। सरकारी संस्थाओं में व्यापक भ्रष्टाचार का नतीजा है कि अब इंटरमीडिएट के भी पेपर लीक कराए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अधीन 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अधूरी भर्ती पूरी होने का इंतजार है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में एक लाख पद खाली पड़े है। अस्पतालों में डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तक नहीं है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी व्यवस्था में व्यापक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार की वजह से जनता बुरी तरह त्रस्त है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। उत्तर प्रदेश में नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। समाजवादी पार्टी अन्याय और गैर.बराबरी के खिलाफ डॉ लोहिया और डॉ अंबेडकर की विचारधारा से प्रेरणा लेकर संघर्षरत है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के हितों की संरक्षक पार्टी है।
जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने थे तब डीजल.पेट्रोल, रसोईगैस के दामों पर नियंत्रण रहा, चुनाव खत्म होते ही इन सबके दाम बढ़ गए है। इससे जनता बुरी तरह त्रस्त है। घरेलू अर्थव्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष ने सीतापुर के समाजवादी नेता तथा पूर्व मंत्री मुख्तार अनीस और अंबेडकरनगर के वरिष्ठ समाजवादी नेता शैलेन्द्र यादव के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्दांजलि दी।
विज्ञापन
कागज का बुलडोजर चलवाए
पेपर लीक मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है. युवा कह रहे हैंकि रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाती है। भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफियाओं पर दिखाने के लिए ही सही, कागज का ही बुलडोजर चलवा दे।
चुनाव में धमकाने का आरोप
अखिलेश यादव आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं से पार्टी मुख्यालय लखनऊ में मिले और सरकारी उत्पीड़न सम्बंधी उनकी शिकायतों को सुना। उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में निर्दोश लोगों को फंसाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिला पंचायत के चुनावों की तरह स्थानीय प्राधिकरण क्षेत्र से विधान परिषद के प्रत्याशी समाजवादियों को तथा उनके समर्थकों को हर तरह से डराया धमकाया जा रहा हैं। उन्हें अपना नामांकन पत्र भी नहीं जमा करने दिया गया।