फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: 20 लाख रुपये दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज, पति हिरासत में

Mon, 08 Jul 2024 03:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के कृष्णा नगर में दहेज के लिए विवाहिता व मायके पक्ष के लोगों ने 20 लाख रुपये के लिए लड़की को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लड़की को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को तीन दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर पीटा। पड़ोसियों के सूचना देने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग घायल बेटी को लेकर कृष्णा नगर थाने पहुंचे और तहरीर दी। मामले में पति को हिरासत में ले लिया गया है। जांच की जा रही है। परिजनों ने लड़की के ससुराल वालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। विवाहिता को इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया 

विज्ञापन


2022 में अनीता यादव (27) की शादी 2022 में कृष्णा नगर में रहने वाले रोहित यादव (30) से हुई थी। मायके पक्ष का कहना है कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन रुपये की मांग करने लगे थे और बेटी को प्रताड़ित करते थे।

ये भी पढ़ें - 24 घंटों में रिकॉर्ड बारिश, आज इन 15 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा बैठक: बीएल संतोष बोले- ओबीसी-दलित वोटरों को वापस लाने में जुटे पार्टी, उपचुनावों पर करें फोकस


बीते तीन दिनों से ससुराल में कमरे में बंद कर बेटी की पिटाई की जाती थी। परिजनों का कहना है ससुराल के पड़ोसियों ने सोमवार सुबह सूचना दी कि आपकी बेटी को उसके ससुराल वाले मिलकर मार रहे हैं और वह अपनी जान बचाने की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही घर वाले बेटी की ससुराल पहुंचे तो लड़की काफी ज्यादा घायल थी। परिजनों का आरोप है कि लड़की के ससुराल वाले 20 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे हैं।

लड़की के पिता ने बताया कि लड़की का ससुर रिटायर्ड पुलिस अफसर है और उसके कुछ जानने वाले वर्दी में सुबह लोक बंधु अस्पताल पहुंचे और धमकी देने लगे। लड़की के परिजनों ने कृष्णानगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें