फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : यूपी में 68 लाख युवाओं को दिसंबर से मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन

Fri, 22 Oct 2021 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

योगी सरकार का दावा- जेम पोर्टल के जरिये होगी खरीद, नवंबर में शुरू हो जाएगी आपूर्ति। विद्यार्थियों का डाटा फीड करने के लिए जल्द लॉन्च होगा पोर्टल।
विज्ञापन
Smartphone - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 68 लाख युवाओं को दिसंबर से टैबलेट या स्मार्ट फोन मिलने लगेगा। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों का डाटा फीड करने के लिए जल्द पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। टैबलेट व स्मार्ट फोन की खरीद जेम पोर्टल के जरिये की जाएगी। प्रदेश सरकार का दावा है कि इसकी आपूर्ति नवंबर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों का डाटा फीड करने की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय, विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थानों की होगी। डाटा फीडिंग के बाद योजना के पात्र विद्यार्थियों को टैबलेट या स्मार्टफोन मिलने की जानकारी मोबाइल पर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि टैबलेट या स्मार्ट फोन खरीदने के लिए टेंडर के नियमों और शर्तों को कैबिनेट से मंजूर कराया जाएगा। मंजूरी मिलते ही सात दिन में टेंडर कर दिया जाएगा। दिसंबर से इसका वितरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समिति इसके वितरण की रूपरेखा तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 फीसदी युवाओं को मिलेगा टैबलेट
एसीएस अरविंद कुमार ने बताया कि 80 से 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। स्मार्ट फोन 10 से 20 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें