राजधानी लखनऊ में साहब के खास और उपभोक्ताओं के बीच उनसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले 10 बाबुओं को हटा दिया गया है। ऐसे बाबुओं की कारस्तानी के कारण बिजली की नई व्यवस्था वर्टिकल परवान नहीं चढ़ पा रही थी।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने प्रशासनिक आवश्यकता का हवाला देकर बाबुओं का स्थानांतरण लखनऊ से बरेली, गोंडा, रायबरेली, सीतापुर आदि जनपदों में किया है। इनमें अमौसी जोन से कलेक्शन इकाई से अंजनी कुमार श्रीवास्तव, कैलाश चंद, कमलेश कुमार का बरेली और रोहित यादव का सीतापुर ट्रांसफर किया गया।
इसी प्रकार जानकीपुरम जोन बिलिंग से संजीव कुमार, लखनऊ मध्य कलेक्शन से धीरेंद्र कुमार वर्मा व 11 केवी इकाई से हेमंत कुमार धीमान को बरेली, मीटर से अरुणेश कुमार सिंह, वाणिज्य से सौरभमिश्रा, बिलिंग से प्रमोद कुमार गौतम को गोंडा स्थानांतरित किया गया है। इनमें से सात-आठ बाबुओं की कार्यप्रणाली के कारण उपभोक्ताओं व नए कनेक्शन के आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।