फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPL: 19 फरवरी को होगा एलपीएल की टीमों का गठन, 160 खिलाड़ियों की नए सिरे से होगी नीलामी

Thu, 12 Feb 2026 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ प्रीमियर लीग के लिए अनसोल्ड रह गए 160 खिलाड़ियों की नए सिरे से नीलामी होगी। ये ऑक्शन 19 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ शहर में सात मार्च से प्रस्तावित लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के लिए 19 फरवरी को टीमों का गठन किया जाएगा। इस संबंध में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के तत्वाधान में लीग के सभी फ्रेंचाइजियों से आवश्यक बैठक आयोजित हुई।

विज्ञापन


इस दौरान यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की प्रदेशभर के जिलों में हो रही लीग के नए दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी कहा कि इन निर्देशों के तहत ही लखनऊ प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

बैठक के बाद 19 को आयोजित मीटिंग में नए सिरे से लीग में भाग ले रही टीमों के गठन का निर्णय लिया गया। बीती 31 मई को हुए एलपीएल के ऑक्शन में अनसोल्ड 160 खिलाड़ियों की नए सिरे से नीलामी होगी।
विज्ञापन


सीएएल के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुई बैठक में सभी फ्रेंचाइजी टीमों को यूपीसीए की गाइडलाइन से अवगत करा दिया गया है। अब 19 फरवरी को खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा, जिसमें 160 खिलाड़ियों के पूल से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें